दो बेटियों ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि: बड़वानी में सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर पेश की मिसाल – Barwani News

दो बेटियों ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि:  बड़वानी में सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर पेश की मिसाल – Barwani News


पिता की अंतिम यात्रा में बेटियां।

बड़वानी में दो बेटियों ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाकर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सामाजिक परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए पिता की चिता को मुखाग्नि दी, जिसकी समाज में खूब सराहना हो रही है।

.

यह घटना 28 साईनाथ ए ब्लॉक निवासी 71 वर्षीय दत्तात्रेय जोशी के निधन से जुड़ी है। उनका 21 नवंबर 2025 को हृदय गति रुकने के कारण एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। दत्तात्रेय जोशी बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे और डॉ. मंजूला जोशी के पति थे। उनकी दो बेटियां हैं, पूर्वा और प्राची।

श्मशान में जलती पिता की चिता।

दोनों बेटियां है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

उनकी बड़ी बेटी पूर्वा जोशी, जो बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने नर्मदा तट स्थित रोहिणी तीर्थ, राजघाट पर पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उनकी छोटी बेटी प्राची, जो लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

आम तौर पर अंतिम संस्कार की परंपरा बेटे द्वारा निभाई जाती है, लेकिन दोनों बेटियों ने आगे आकर यह जिम्मेदारी निभाई। उपस्थित समाजजनों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया। उनका कहना था कि यह उदाहरण न सिर्फ पिता के प्रति बेटियों के कर्तव्य और प्रेम को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध एक सशक्त संदेश भी देता है।

अंतिम यात्रा में शामिल बेटियां।

अंतिम यात्रा में शामिल बेटियां।



Source link