नीतीश राणा को मिली टीम की कमान… टी20 टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी

नीतीश राणा को मिली टीम की कमान… टी20 टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी


नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज 26 नवंबर से होगा. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान कर रही हैं. दिल्ली ने भी नीतीश राणा को कप्तान बनाया है. 23 सदस्यीय टीम में स्पिनर दिग्वेश राठी को जगह नहीं मिली है. राठी को स्क्वॉड में क्यों नहीं शामिल किया गया है, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. राणा का उत्तर प्रदेश से आने के बाद मौजूदा घरेलू सत्र में दिल्ली के लिए यह पहला टूर्नामेंट होगा. उन्हें दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली है.

आयुष बडोनी (Ayush Badoni) और यश ढुल दोनों की अगुआई वाली दिल्ली की टीम अब तक रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी हैण् एलीट ग्रुप डी में दिल्ली पांच मैच में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2017-18 की चैंपियन टीम अब राणा के नेतृत्व में टी20 टूर्नामेंट में किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी. लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को 23 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह चोटिल हैं या नहीं.

नीतीश राणा को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है.

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी अगर उपलब्ध होंगे तो टीम में शामिल होंगे. पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप सिंह की कोचिंग वाली दिल्ली को ग्रुप डी में झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और त्रिपुरा के साथ रखा गया है. टीम के सभी मैच अहमदाबाद में होंगे.

दिल्ली की टीम इस प्रकार है:
नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बडोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा, वैभव कांडपाल.

(इनपुट-भाषा) 



Source link