मंडला जिले के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, सुबह छाया कोहरा: अगले चार दिनों में पारा बढ़ने के आसार; कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत – Mandla News

मंडला जिले के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, सुबह छाया कोहरा:  अगले चार दिनों में पारा बढ़ने के आसार; कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत – Mandla News


मंडला जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह करीब 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही।

.

मौसम का हाल और पूर्वानुमान

शुक्रवार को मंडला का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय मौसम सामान्य रहा और ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर के आसपास डिप्रेशन (अवसाद) में बदल सकता है। इस मौसमी गतिविधि के कारण आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों का तापमान रिकॉर्ड

  • 21 नवंबर: न्यूनतम 11.4°C, अधिकतम 30.0°C
  • 20 नवंबर: न्यूनतम 10.8°C, अधिकतम 29.0°C
  • 19 नवंबर: न्यूनतम 10.1°C, अधिकतम 29.0°C
  • 18 नवंबर: न्यूनतम 09.6°C, अधिकतम 28.5°C
  • 17 नवंबर: न्यूनतम 09.4°C, अधिकतम 27.5°C
  • 16 नवंबर: न्यूनतम 08.8°C, अधिकतम 27.5°C

मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान में यह क्रमिक वृद्धि ठंड से राहत देगी, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडक बनी रह सकती है।



Source link