मस्जिद की खुदाई में मिली ऐसी चीज… आपस में भिड़े गांव वाले, प्रसाशन ने मौके पर संभाला मोर्चा

मस्जिद की खुदाई में मिली ऐसी चीज… आपस में भिड़े गांव वाले, प्रसाशन ने मौके पर संभाला मोर्चा


Last Updated:

Sagar News: सागर जिले के पापेट गांव में मस्जिद की जमीन पर खुदाई के दौरान कथित रूप से मूर्तियां मिलने से गांव में तनाव बढ़ गया. हिंदू पक्ष राम दरबार की मूर्तियां बता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष इन्हें चंदेल कालीन पत्थर कह रहा है. प्रशासन ने मूर्तियां कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए भेजा है.

अनुज गौतम, सागर: सागर जिले की पापेट गांव में मस्जिद की जमीन पर खुदाई के दौरान मूर्तिया मिलने के बाद हड़कंप मच गया है यहां पहुंचे हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि यह मूर्तियां राम दरबार की हैं इसलिए पहले यहां पर हिंदू मंदिर रहा होगा. जिसकी अवशेष अब खुदाई में मिल रहे हैं इसी को लेकर बजरंग दल के लोगों ने मस्जिद के पास चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है, और फिर जो मूर्तियां मिली थी उनकी पूजा अर्चना की साथ यहां पर चबूतरा बनाकर उनको रख दिया और प्रशासन से यहां पर पूजन करने की अनुमति मांगी है.

इधर मुस्लिम पक्ष के लोगों का कहना है कि यह चंदेल कालीन पत्थर हैं भगवान की मूर्ति नहीं है क्योंकि यहां पिछले 200 साल से मुस्लिम लोग ही रह रहे हैं. जो पहले रहते थे वह मस्जिद के लिए दान में दिए गए थे. इसी को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल की खबर मिलते ही एसडीएम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझाइए दी मूर्तियों को अपनी अभिरक्षा में लिया जिन्हें पुरातत्व विभाग भेजा जा रहा है.

वहीं प्रशासनिक अमले ने भी यही माना है कि मस्जिद की जमीन से खुदाई के दौरान मूर्तियां मिली है लेकिन यह मूर्तियां कब की हैं किस समय की हैं यह पूरी स्थिति पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सेन का कहना है 3 दिन पहले यहां पर मस्जिद की बाउंड्री बनाने का काम किया जा रहा था जहां पर यह मूर्तियां मिली हैं. पहले यहां पर भगवान राम का मंदिर रहा होगा इसलिए अब पुरातत्व विभाग को यहां पर खुदाई करवानी चाहिए. अगर जांच में यह मूर्तियां हमारे देवी देवताओं की पाई जाती हैं तो हम लोग इसी जगह पर एक भव्य और विशाल मंदिर का निर्माण करवाएंगे और हिंदू रीति रिवाज से इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.

गांव की पूर्व सरपंच शकील खान का कहना है कि मस्जिद की जमीन पर मूर्तियां निकल रही हैं यह बात 100% झूठ है. यहां पर जो आठ्या का वाडा लगा हुआ है उसकी खाखरी वह सीधी कर रहा था उसके पत्थर हटाई तो चंदेली राज का पत्थर निकला है. हमारा काम अलग लगा था अलग-अलग है इसके बाद इन लोगों ने दूसरे लोगों को बुलाकर के बनाया है कि यह यहां पर निकला है जबकि यह मूर्तियां यहां पर नहीं निकली है.

एसडीएम नवीन सिंह का कहना है कि यहां कुछ लोगों का निर्माण कार्य चल रहा था, नींव की खुदाई की जा रही थी तो मूर्तियां प्राप्त हुई है. यह सब्जेक्ट है जो पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगा. अभी इनको पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है, पुरातत्व से जांच करवाएंगे उससे स्पष्ट होगा कि यह मूर्तियां कहां से प्राप्त हुई है वर्तमान में यहां पर यथा स्थिति रहेगी अभी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, अभी यह मस्जिद स्वामित्व की जमीन है आबादी एरिया में है.

छानबीला थाना प्रभारी कमल किशोर मौर्य ने बताया यहां पर मूर्ति निकली थी यह बात सही है यहां पर बजरंग दल वाले आए थे. उनका कहना था की यह हनुमान जी की मूर्ति है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि यह मूर्तियां किसकी हैं. हो सकता है खजुराहो में जो मूर्तियां मिलती हैं संभवत यह हो सकता है कि वह मूर्तियां हों. इसलिए कहा है कि पुरातत्व विभाग वालों से संपर्क करके यथा स्थिति बिल्कुल क्लियर बताएंगे.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मस्जिद की खुदाई में मिली ऐसी चीज, आपस में भिड़े गांव वाले, प्रसाशन ने…



Source link