वैभव सूर्यवंशी छटपटाते रहे, कोच और कप्तान ने नहीं दिया बल्लेबाजी का मौका

वैभव सूर्यवंशी छटपटाते रहे, कोच और कप्तान ने नहीं दिया बल्लेबाजी का मौका


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Not in super over: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में भारत ए सुपर ओवर में बांग्लादेश ए से हार गया. कोच सुनील जोशी और कप्तान जितेश शर्मा ने बिग हिटर वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया. इस फैसले को लेकर बवाल हो गया है.

वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका

नई दिल्ली. भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में खेला गया सेमीफाइनल मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा. दोहा में हुए इस मैच में रोमांचक चरम पर था जिसे फैंस को नाखून चबाने पर मजबूर कर दिया. टीम मैनेजमेंट के गलत फैसले की वजह से भारत फाइनल में पहुंचने से चूक गया. कोच सुनील जोशी और कप्तान जितेश शर्मा ने सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी को नहीं उतारा जबकि वो डग आउट में छटपटाते रह गए. मायूसी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ. 40 ओवर के खेल के बाद भी मैच का फैसला नहीं हो पाया. बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 194 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बनाए. मैच सुपर ओवर में पहुंचा और कोच के एक फैसले ने भारतीय टीम के फाइनल का सपना तोड़ दिया.



Source link