शादी से पहले मंधाना और पलाश की टीमों के बीच हुई जंग, किसने जीता क्रिकेट मैच?

शादी से पहले मंधाना और पलाश की टीमों के बीच हुई जंग, किसने जीता क्रिकेट मैच?


Last Updated:

Smriti Mandhana Palash Muchhal Video: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले क्रिकेट मैच में आमने-सामने नजर आए. दोनों ने अपनी-अपनी टीमें बनाकर एक क्रिकेट मैच खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इस मुकाबले में जीत किसे मिली.

Smriti Mandhana and Palash Muchhal

नई दिल्ली. भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. इससे पहले कई फंक्शन हो रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों क्रिकेट मैच में आमने-सामने नजर आए. मंधाना टीम ब्राइड की कप्तानी बनीं तो पलाश टीम ग्रूम के कप्तान बने. इस मजेदार मैच के कुछ पलों का मजेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

शादी से पहले ‘मंधाना vs पलाश’, किसने मारी बाजी?
मंधाना की टीम ब्राइड में भारतीय क्रिकेट टीम की उनकी साथी शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, राधा यादव और ऋचा घोष शामिल थीं. इस दोस्ताना मैच में ब्राइड ने जीत हासिल की, जिसके बाद जोरदार जश्न मनाया गया. वायरल वीडियो में मंधाना की टीम स्टंप हवा में लहराते और नाचते हुए दिखी, जबकि दोनों कप्तान बीच में गले मिले. इसका मजेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.



Source link