बैतूल के सोहागपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्कूल से लौट रही 6वीं कक्षा की छात्रा की गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से मौत हो गई। छात्रा ट्रॉली के बाहर निकले एंगल से टकराई थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे बेहोश
.
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 13 वर्षीय अवनि खातरकर (पिता कमलेश खातरकर) के रूप में हुई है। यह घटना सांपना गांव में हुई। अवनि अपनी दो सहेलियों के साथ सोहागपुर से सांपना स्थित अपने घर लौट रही थी।
सीने और जबड़े में आई गंभीर चोट रास्ते में गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के एंगल से टकराने के कारण अवनि के सीने और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
ओवरलोडिंग पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर क्षमता से अधिक गन्ना लादकर गुजरने वाली ट्रॉलियों पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क की क्षमता मात्र 9 टन है, लेकिन उस पर 50 टन तक गन्ना लादकर ट्रॉलियां गुजरती हैं। इससे सड़क बदहाल हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोहागपुर के सरपंच गौरव राठौर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है, जिसके बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।