स्टीव स्मिथ ने कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, गाबा में इतिहास रचने की तैयारी

स्टीव स्मिथ ने कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, गाबा में इतिहास रचने की तैयारी


Last Updated:

Ashes 2025 AUS vs ENG 1st Test: पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल के नाम है, जिसे ध्वस्त करने से स्मिथ एक कदम दूर हैं. ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वह इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

स्मिथ ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी.

नई दिल्ली. एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहली पारी में फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 17 रन की बना सके. भले ही उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन उन्होंने दूसरे दिन के खेल के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो उनके हमवतन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल के नाम दर्ज है. दूसरा एशेज टेस्ट गाबा के ब्रिस्बेन में खेला जाना है, जिसमें इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर स्मिथ इतिहास रचने के लिए तैयार हैं.

स्मिथ ने की इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
दरअसल, स्मिथ ने फील्डिंग में कमाल किया है. उन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में ग्रेग चैपल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. ग्रेग चैपल ने अपने इंटरनेशनल करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 61 कैच लपके. स्मिथ भी एक टीम के खिलाफ इतने कैच पूरे कर चुके हैं. दिलचस्प यह है कि उन्होंने वह चैपल की तरह ही इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया है. स्मिथ इस चैपल के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने से सिर्फ एक कैच दूर हैं.

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच
61 स्टीव स्मिथ vs इंग्लैंड*
61 ग्रेग चैपल vs इंग्लैंड
57 एलन बॉर्डर vs इंग्लैंड
57 इयान बॉथम vs ऑस्ट्रेलिया
47 राहुल द्रविड़ vs ऑस्ट्रेलिया

ब्रिस्बेन में इतिहास रचने को तैयार
स्मिथ ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ एक कैच पकड़ते ही इतिहास रच देंगे. वह ग्रेग चैपल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लेने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में तीसरा नाम एलन बॉर्डर का है, जिन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ 57 कैच लिए. इयान बॉथम के नाम भी 57 कैच हैं, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए. भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 कैच लिए थे.

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें

homecricket

स्टीव स्मिथ ने कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, गाबा में इतिहास रचने की तैयारी



Source link