हारे हुए मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, इंडिया ए टीम में आस-पास भी नहीं कोई!

हारे हुए मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, इंडिया ए टीम में आस-पास भी नहीं कोई!


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Record: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए को सुपर ओवर में बांग्लादेश ए के खिलाफ हार मिली. इस हार के बाद कप्तान जितेश शर्मा की काफी आलोचना भी हुई है, लेकिन इस हारे हुए मैच में भी इंडिया ए के लिए 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी रहे इंडिया ए के लिए टॉप स्कोरर

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया ए को सुपर ओवर में करारी हार मिली. इंडिया ए का सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए के साथ मुकाबला था. मैच में इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया. इंडिया ए ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया.

इंडिया ए के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की. वैभव ने पहले ही ओवर में अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए चौके-छक्के की बारिश कर दी. हालांकि, वैभव अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए और 15 गेंद में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी के साथ ही वैभव ने इंडिया ए के लिए कमाल कर दिया.

इंडिया ए के लिए सर्वोच्च स्कोर रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल को मिलाकर राइजिंग स्टार्स 2025 में कुल चार मैच खेले खेले. वैभव ने यूएई के खिलाफ पहले ही मैच में 144 रनों की तूफानी पारी खेलकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी.इसके बाद पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने 45 रनों की मजबूत पारी खेली. हालांकि, दुर्भाग्य से इस मैच में इंडिया ए को जीत नहीं मिल पाई. इसके बाद ओमान के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 12 रन बनाए.

इसके साथ ही वैभव इंडिया ए के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने चार मैचों में 243.87 के स्ट्राइक रेट और 59.57 की औसत से 239 रन बनाए. इस दौरान वैभव ने 20 चौके और 22 छक्के भी लगाए. इस तरह एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए के लिए रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी के आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं रहा.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

हारे हुए मैच में भी वैभव ने किया कमाल, इंडिया ए टीम में आस-पास भी नहीं कोई!



Source link