हीरो बनने के चक्कर में कप्तान जितेश शर्मा ने टीम को टूर्नामेंट से कराया बाहर

हीरो बनने के चक्कर में कप्तान जितेश शर्मा ने टीम को टूर्नामेंट से कराया बाहर


Last Updated:

Jitesh Sharma blunder decide: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में भारत को हरा टूर्नामेंट से बाहर कर दिया..कप्तान जितेश शर्मा की गलतियों भारतीय टीम पर भारी पड़ी, सबसे बड़ा ब्लंडर वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में मौका ना देना रहा.

कप्तान जितेश शर्मा के बेतुके फैसले ने भारत को एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स 2025 से कराया बाहर

नई दिल्ली. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार की वजह से भारतीय टीम को बाहर होना पड़ा. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में भारत को कप्तान जितेश शर्मा की गलती की वजह से हार मिली. एक नहीं बल्कि दो बार उन्होंने ऐसी गलती की जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ा. बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए थे. भारतीय टीम भी 6 विकेट पर इतने ही रन बना पाई.

भारतीय टीम बड़ी आसानी के मैच को जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लेती लेकिन कप्तान जितेश शर्मा के फैसले ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया. मैच के दौरान उनके फैसले ने भारत के खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से खेलते हुए कई बार मैच बनाने वाले जितेश इस बार नाकाम रहे. कोच सुनील जोशी ने भी कप्तान को मनमानी करने से नहीं रोका और बांग्लादेश ने इसका फायदा उठाया.

वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका

जितेश का ओवर कॉन्फिडेंस पड़ा भारी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भारत की कप्तानी करने उतरे जितेश शर्मा ने एक नहीं बल्कि मैच में दो बार गलती की और टीम का बंटाधार कर दिया. पहले बल्लेबाजी क्रम में वो आशुतोष शर्मा से पहले बल्लेबाजी करने उतरे जबकि वो बेहतर हिटर हैं. आखिर में जब विकेट गंवाया तो मैच जैसे जैसे सुपर ओवर तक पहुंचा. सुपर ओवर और भी विवादास्पद साबित हुआ क्योंकि 14 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया. पूरे टूर्नामेंट में उनकी स्ट्राइक रेट और पावर हिटिंग सबसे बेहतर रही.





Source link