सिवनी हवाला लूटकांड में शामिल एसडीओपी पूजा पांडे ने सेशन कोर्ट से जमानत निरस्त होने पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई में पूजा पांडे की तरफ से उपस्थित हुए अधिवक्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता की उपस्थिति के लिए लिया समय मांगा
.
मामला जबलपुर के समीपस्थ कटनी से जालना नागपुर जा रही कार से हवाला के 2.96 करोड़ रुपए लूटने के आरोप से संबंधित है। 8 और 9 अक्टूबर की रात सिवनी पुलिस ने एक कार को रोका था। जिसमें करीब तीन करोड़ रुपए हवाला की रकम थी। मामले को रफा-दफा करने एसडीओपी पूजा पांडे और उनकी टीम ने आरोपितों से साठगांठ की थी। इतना ही नहीं बड़ी राशि रिश्वत के तौर पर प्राप्त की थी। खुलासा होने के बाद पुलिस ने एसडीओपी पूजा पांडे और अन्य पुलिसकर्मियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके विरुद्ध अपहरण, लूट व आपराधिक साजिश के तहत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया था।