IND vs SA: बवुमा ने टीम इंडिया के जख्म पर ठोकी कील.. पहले दिन ही लटकी हार की तलवार, 300 के करीब अफ्रीका

IND vs SA: बवुमा ने टीम इंडिया के जख्म पर ठोकी कील.. पहले दिन ही लटकी हार की तलवार, 300 के करीब अफ्रीका


IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पर हार का साया पहले दिन के बाद भी मंडरा रहा है. पिछले मैच में टेम्बा बावुमा का अर्धशतक टीम इंडिया पर भारी पड़ा था. अब दूसरे टेस्ट में भी टेम्बा ने पहले ही दिन बल्ले की धमक दिखाई. उन्होंने एक शानदार पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर की ओर ढकेल दिया है. हालांकि, शानदार शुरुआत के बाद पहले दिन के अंत तक अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया को कुलदीप यादव ने कमबैक कराया.

अफ्रीका ने बनाए 247 रन

मेहमान टीम ने 81.5 ओवरों के खेल तक 247 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने बल्लेबाजी का फैसला लिया. सलामी जोड़ी के रूप में एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड किया. मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन (35) भी पवेलियन लौट गए.

Add Zee News as a Preferred Source


टेम्बा की शानदार पारी

ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला. बावुमा 92 गेंदों मे 41 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे, जबकि स्टब्स ने 4 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीकी टीम 201 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से टोनी डी जोरजी ने सेनुरन मुथुसामी के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन जुटाते हुए टीम को 250 के पास पहुंचाया.

ये भी पढ़ें.. AUS vs ENG: स्ट्राइक रेट से लेकर सबसे तेज ओपनिंग सेंचुरी तक… ट्रेविस हेड ने एक झटके में बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

टीम इंडिया के लिए चमके कुलदीप

पहले दिन की समाप्ति तक भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाले हैं. शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है. पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं. वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसे दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने भारत की टेस्ट कमान संभाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतरी है. शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला है.



Source link