India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक बार फिर एशिया कप का रोमांच दिखने वाला है. फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने मिलेगा. टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. ये टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा, जिसे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) आयोजित करेगी. ये एशिया कप अंडर-19 टीमों वाला है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले एशिया कप अंडर-19 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की जगह तय हो चुकी है, बाकी तीन टीमों का चयन क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए होगा. यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि जनवरी-फरवरी 2026 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले यह टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी का मंच माना जा रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच कब होगा मैच
एशिया कप अंडर-19 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रखे गए हैं, जिससे क्रिकेट फैंस में उत्साह और बढ़ गया है. भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा, लेकिन उसके विपक्षी का फैसला क्वालीफायर राउंड के बाद होगा. दूसरा मुकाबला उसका पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर को तय है. इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(@bandaofrabb) November 20, 2025
ग्रुप और टीमों की स्थिति
ग्रुप A-भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफायर टीमें
ग्रुप B- बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम
कब और कहां होंगे सेमीफाइनल और फाइनल?
एशिया कप अंडर-19 में दोनों सेमीफाइनल मैच 19 दिसंबर को होंगे, जबकि फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा. UAE की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट दुबई स्थित ICC Academy और The Sevens Stadium में खेला जाएगा. भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में दावेदार माना जा रहा है. माना जा रहा है कि उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं, भारतीय टीम की घोषणा जल्द की जाएगी.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब करेगा BCCI? रिपोर्ट में हो गया बड़ा खुलासा