NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने किया वेस्टइंडीज का सफाया, तीसरा ODI जीत सीरीज पर 3-0 से कब्जा

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने किया वेस्टइंडीज का सफाया, तीसरा ODI जीत सीरीज पर 3-0 से कब्जा


New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया. हैमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान शाई होप का ये फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि पूरी टीम महज 36.2 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई. रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. इसके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, सर्फेन रदरफोर्ड ने 19 रनों की पारी खेली.

न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी की और 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट चटकाया.

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया था। विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। लेकिन इसके बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम के लिए जीत का दरवाजा खोल दिया।

Add Zee News as a Preferred Source


चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को डबल खुशखबरी, SA के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बने कप्तान, टीम में बड़े भाई की भी एंट्री

 



Source link