T20 World Cup 2026: 4 ग्रुप में 20 टीमें…Team India के साथ कौन-कौन देश? IND vs PAK मैच की तारीख का भी खुलासा

T20 World Cup 2026: 4 ग्रुप में 20 टीमें…Team India के साथ कौन-कौन देश? IND vs PAK मैच की तारीख का भी खुलासा


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब कुछ महीनों का वक्त बचा है. दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स इस टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सभी शेड्यूल की बाट जोह रहे हैं. शेड्यूल से पहले टी20 विश्व कप 2026 के संभावित मैचों और ग्रुप्स की डिटेल सामने आई है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सभी 20 टीमों को कुल 4 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले की संभावित तारीख का खुलासा भी हो गया है. भारत और श्रीलंका पहली बार मिलकर टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे.

टी20 विश्व कप 2026 में कब हो सकती है IND vs PAK की भिड़ंत?

क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को USA के खिलाफ अहमदाबाद में खेल सकती है. वहीं क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाली भिड़ंत यानी भारत vs पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में कराने की तैयारी है. इस बात की पूरी संभावना है कि पाकिस्तान ने भारत में खेलने से मना किया है, इसलिए उसके सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे.

एक ही ग्रुप में हैं भारत-पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में पांच टीमें होंगी. भारत को एक ऐसा ग्रुप मिला है, जिसमें सिर्फ दो टीमें टेस्ट खेलने वाली हैं. वो भारत और पाकिस्तान ही हैं, बाकी USA, नामीबिया और नीदरलैंड का नाम है. इससे साफ है कि भारत-पाक मैच ग्रुप स्टेज में कम से कम एक बार तो होना ही है और अगर दोनों टीमें दूसरे चरण (सुपर 8) में गईं तो भिड़ंत दोबारा भी हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


T20 World Cup 2026 के लिए संभावित ग्रुप

ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड

ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान

ग्रुप C– इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल

ग्रुप D – साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, UAE, कनाडा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज में संभावित मुकाबले

8 फरवरी- भारत बनाम यूएसए, अहमदाबाद

12 फरवरी- भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली

15 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

18 फरवरी- भारत बनाम नीदरलैंड्स

मुंबई कब से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2026?

टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल शेड्यूल पर मुहर लगना बाकी है, लेकिन अब तक जो अपडेट हैं उनके अनुसार भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा. अगर वेन्यू की बात करें तो भारत-पाकिस्तान मैच श्रीलंका में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचती है तो ये दोनों मुकाबले भी श्रीलंका में खेले जाएंगे, लेकिन अगर पाकिस्तान बाहर हो जाती है तो फिर सेमीफाइनल और फाइनल भारत में ही होंगे. संभावना यही है कि खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में ही खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब करेगा BCCI? रिपोर्ट में हो गया बड़ा खुलासा



Source link