अय्यर से लेकर गिल तक, द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे के लिए टीम इंडिया में 4 बदलाव

अय्यर से लेकर गिल तक, द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे के लिए टीम इंडिया में 4 बदलाव


Last Updated:

India squad announced odi series vs south Africa: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया. भारत की वनडे टीम में चार बदलाव हुए हैं. ये चारों खिलाड़ी भारत के पिछली वनडे सीरीज में टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे.लेकिन घरेलू वनडे सीरीज में इनको जगह नहीं मिली है. केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट की वजह से बाहर हैं. रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा टीम में वापसी हुई है.

भारत की वनडे टीम में चार बदलाव.

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान रविवार को कर दिया. 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चार बदलाव हुए हैं. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. गिल को प्रोटियाज टीम के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में गंभीर चोट लग गई थी. गिल को अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है. यह साफ नहीं है कि उन्हें वनडे के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना जाएगा या नहीं.

केएल राहुल (KL Rahul) पहले भी वनडे में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने 2022 और 23 के बीच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बाइलेटरल मैचों में कप्तानी की.उन्होंने अपनी कप्तानी में 12 में से आठ मैच जीते.राहुल ने तीन टेस्ट में भी भारत की कप्तानी की, जिसमें से दो जीते, और कप्तान के तौर पर अपना एकमात्र टी20 मैच भी जीता. वनडे के उप कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. श्रेयस अय्यर को सिडनी में वनडे के दौरान स्प्लीन में गंभीर चोट लगी थी.जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

भारत की वनडे टीम में चार बदलाव.

गिल और अय्यर की जगह गायकवाड़ और तिलक वर्मा टीम में शामिल
भारतीय टीम ने गिल और अय्यर की जगह रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को शामिल किया है. गायकवाड़ ने छह वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.16 की औसत से 115 रन बनाए हैं. जबकि तिलक वर्मा ने चार वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68 रन बनाए हैं. गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल शायद रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. वर्मा मिडिल-ऑर्डर स्पॉट के लिए पंत से मुकाबला करेंगे. जिनका नाम कप्तानी के लिए चर्चा में था. पंत ऑस्ट्रेलिया में वनडे का भी हिस्सा नहीं थे. उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2024 में भारत के लिए 50 ओवर का इंटरनेशनल मैच खेला था.

रवींद्र जडेजा भी टीम में लौटे हैं
रवींद्र जडेजा भी टीम में लौटे हैं. जिन्होंने आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे खेला था. ऑस्ट्रेलिया में वनडे टीम के साथ रहे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज से मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को बाहर कर दिया गया है. सिरान ने तीन मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए थे. अक्षर पटेल का रिप्लेसमेंट जडेजा हो सकते हैं. इस बीच जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है जो ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेले थे. हार्दिक पांड्या अपनी क्वाड्रिसेप्स चोट से उबर रहे हैं, जबकि मोहम्मद शमी को फिर से नजरअंदाज़ किया गया है.

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अय्यर से लेकर गिल तक, द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे के लिए टीम इंडिया में 4 बदलाव



Source link