ओरछा में श्री रामविवाह महोत्सव का आगाज, 1.25 लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

ओरछा में श्री रामविवाह महोत्सव का आगाज, 1.25 लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

X

ओरछा में श्री रामविवाह महोत्सव का आगाज, 1.25 लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

arw img

मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में तीन दिवसीय श्री रामविवाह महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हो गई है. महोत्सव के पहले दिन कंचना घाट पर 1 लाख 25 हजार दीपों की रोशनी के साथ भव्य दीपोत्सव मनाया गया. देखने वालों ने कहा कि घाट मानो पूरी तरह स्वर्ग जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था. इस मौके पर जिले के आला अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी भीड़ इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनी. अगले दो दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

ओरछा में श्री रामविवाह महोत्सव का आगाज, 1.25 लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

Source link