कौन हैं पाकिस्तान के उस्मान तारिक? दूसरे मैच में ही हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, अजीबोगरीब एक्शन देख दुनिया हैरान

कौन हैं पाकिस्तान के उस्मान तारिक? दूसरे मैच में ही हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, अजीबोगरीब एक्शन देख दुनिया हैरान


Usman Tariq Takes Hattrick in T20I: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने अपने दूसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच दिया है. रविवार को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में उस्मान ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी. वो इस फॉर्मेट में ये कारनामा करने वाले चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. 

उस्मान तारिक की हैट्रिक और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रनों से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 126 रनों पर ढेर हो गई.

उस्मान तारिक ने ली हैट्रिक

पाक स्पिनर उस्मान तारीक की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय मैच में ये बड़ा कारनामा किया है. उस्मान ने जिम्बाब्वे की बैटिंग पारी के 10वें ओवर में टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा और वेलिंगटन मसाकाद्जा को आउट कर हैट्रिक पूरी की. वो टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए. इससे पहले फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद नवाज ये कारनामा कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बॉलिंग एक्शन के कारण हुआ था विवाद 

उस्मान तारिक ने इसी महीने की शुरुआत में लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे टी20 मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने इस मुकाबले में चार ओवरों में सिर्फ 26 रन दिए और 2 विकेट चटकाए थे. हालांकि, अपने डेब्यू पर वो प्रदर्शन से ज्यादा अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर सुर्खियों में थे. उनकी अजीबोगरीब एक्शन पर काफी हंगामा मचा था. कई प्रशंसकों ने उनके गेंदबाजी एक्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए उनपर चकिंग करने का आरोप लगाया और आईसीसी से इस पाकिस्तानी स्पिनर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वनडे में शुभमन और अय्यर की जगह कौन खेलेगा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11!

 



Source link