धार की जयंती मुवेल ने जम्मू में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने SGFI स्कूल गेम्स के 52-55 किलो वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। यह पदक जीतकर जयंती पूरे मध्यप्रदेश से इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली एकमात्र बालिका बन गई
.
कोच मनीष जोशी ने रविवार शाम को बताया कि जयंती ने टूर्नामेंट में शुरुआत से ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने असम, चंडीगढ़ और पंजाब की खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने आक्रामक और संतुलित खेल के दम पर जयंती फाइनल तक पहुंचीं।
फाइनल मुकाबले में उनका सामना लद्दाख की खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जयंती की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इसे धार जिले और मध्यप्रदेश दोनों के लिए गर्व का क्षण बताया है।