Last Updated:
India ODI T20 Squad against south africa announcement today: भारतीय टीम का ऐलान आज हो सकता है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा रविवार को होगी. भारतीय सेलेक्टर्स भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम चयन को लेकर बैठक करेंगे.शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर संशय है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज रविवार (23 नवंबर) को ऐलान हो सकता है.दोनों टीमें इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. सीरीज का आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है. इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से रांची में होगा. व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए टीम का चुनाव होना बाकी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का चुनाव रविवार को गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन किया जाएगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और देवजीत सैकिया टीम चयन पर चर्चा करने के लिए गुवाहाटी में मिलेंगे. इस बीच चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शायद अभी भी फिट नहीं हैं.साथ ही श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी फिटनेस पर संदे है. पंड्या एशिया कप के बाद से टीम से बाहर हैं. अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे, जबकि गिल को कोलकाता में गर्दन में चोट लगी थी, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है.
वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान!
शुभमन गिल वनडे सीरीज में नहीं होंगे
जहां तक शुभमन गिल की बात है, तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. टीओआई की एक और रिपोर्ट के मुताबिक वनडे कप्तान गिल को डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने और आराम करने की सलाह दी है. लेकिन वह टी20 के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. उन्हें स्पेशलिस्ट ने और आराम करने की सलाह दी है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है.’
इन तीन पेसर्स को मिल सकता है मौका
संभावित टीम के बारे में बात करें तो, विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे के लिए निश्चित रूप से मौजूद रहेंगे. शुभमन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल का नाम कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है. या रोहित सिर्फ इस एक सीरीज़ के लिए कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं. ऋषभ पंत दूसरे कीपर के तौर पर आ सकते हैं. जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज पेसर होंगे. जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वह वनडे टीम में शायद नहीं होंगे.
संजू सैमसन को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है
टी20 टीम की बात करें तो यह पिछली ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ जैसी ही रह सकती है. सूर्यकुमार यादव बेशक टीम के कप्तान होंगे और संजू सैमसन और जितेश शर्मा दो कीपर होंगे. अगर शुभमन गिल अभी भी फिट नहीं हैं, तो यशस्वी जायसवाल जैसे किसी के लिए रास्ता बन सकता है. लेकिन फिर से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं हो सकती है. संजू को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें