दैनिक भास्कर का ‘चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल’: रतलाम में 24 से 28 नवंबर तक फ्री में देखें फिल्में; कल ‘द कराटे किड’ से होगी शुरुआत – Ratlam News

दैनिक भास्कर का ‘चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल’:  रतलाम में 24 से 28 नवंबर तक फ्री में देखें फिल्में; कल ‘द कराटे किड’ से होगी शुरुआत – Ratlam News


दैनिक भास्कर अपने पाठकों के बच्चों के लिए ‘चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल’ लेकर आ रहा है। रतलाम में 24 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में बच्चों को सभी फिल्में नि:शुल्क दिखाई जाएंगी। कॉटजू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर संघ शताब्दी सभागृह में प्रतिदिन 2

.

रतलाम में बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जब वे सर्वाधिक लोकप्रिय, महान व चर्चित फिल्मों का आनंद ले सकेंगे। यहां दिखाई जाने वाली फिल्में मनोरंजक, रोचक और प्रेरणादायक सहित विभिन्न श्रेणियों की होंगी। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके लिए बनी महान फिल्मों की जानकारी देना, उन्हें शिक्षित करना और सिनेमा के माध्यम से जोड़ना है।

पहले दिन देखें ‘द कराटे किड’ (2010) फेस्टिवल के पहले दिन, 24 नवंबर को फिल्म ‘द कराटे किड’ (2010) दिखाई जाएगी। इसमें मुख्य कलाकार जेडन स्मिथ और जैकी चैन हैं। यह एक अमेरिकी किशोर की कहानी है जो बीजिंग, चीन में चला जाता है। वहां उसे एक स्थानीय गुंडे और उसके गिरोह से खतरा होता है। तब वह अपने मेंटेनेंस मैन, मिस्टर हान (जैकी चैन) से मिलता है, जो एक कुंग फू मास्टर है और उसे आत्मरक्षा सिखाता है। यह कराटे किड फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म है।

पहले दिन यह फिल्म दिखाई जाएगी।

टिकट यहां से प्राप्त करें, मिलेगा फ्री स्नैक्स पहले शो के लिए टिकट 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय, देवप्रस्थ अपार्टमेंट, पावर हाउस रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं। सीट ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर रहेंगी। खास बात यह है कि फिल्म के इंटरवेल में सभी बच्चों को नि:शुल्क स्नैक्स भी दिए जाएंगे।

इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक रॉयल कॉलेज हैं। इनोवेशन पार्टनर रतलाम पब्लिक स्कूल और पावर्ड बाय साईंश्री इंटरनेशनल अकेडमी है। वहीं, सह प्रायोजक हिमालय इंटरनेशनल स्कूल, नाहर ग्रुप ऑफ स्कूल और मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल हैं।



Source link