बुमराह की बेरहम यॉर्कर, गेंद लगते ही पिच पर औंधे मुंह गिरा साउथ अफ्रीकी बैटर

बुमराह की बेरहम यॉर्कर, गेंद लगते ही पिच पर औंधे मुंह गिरा साउथ अफ्रीकी बैटर


Last Updated:

IND vs SA Guwahati Test Bumrah Yorker to Kyle Verreynne: दूसरे दिन के दूसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने एक खतरनाक यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसका सामना करते हुए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज काइल वैरेन पिच पर औंधे मुंह गिर पड़े. हालांकि, किसी तरह बल्लेबाज विकेट बचाने में कामयाब रहा. पारी के 114वें ओवर में बुमराह ने यह पंजातोड़ यॉर्कर फेंकी.

बुमराह की यॉर्कर गेंद खेलते वक्त पिच पर गिर पड़े काइल वैरेन.

नई दिल्ली. गुवाहाटी में जारी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह के हाथ से निकली एक खतरनाक यॉर्कर गेंद ने बल्लेबाज के पसीने छुड़ा दिए. आलम यह था कि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज किसी तरह विकेट बचाने में तो सफल हो गया, लेकिन औंधे मुंह पिच पर गिरा पड़ा. यह हुआ दूसरे सेशन के खेल के दौरान जब भारतीय गेंदबाज दिन का पहले विकेट ढूंढ रहे थे. टी ब्रेक के बाद अपना दूसरा ओवर में बूम-बूम बुमराह ने यह अद्भुत यॉर्कर गेंद फेंकी.

बुमराह की कातिलाना यॉर्कर, औंधे मुंह गिरा बल्लेबाज
दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में भारत को कोई सफलता नहीं मिली. टी ब्रेक के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बुमराह और रवींद्र जडेजा को बॉलिंग अटैक पर लगाया. पारी का 114वां ओवर लेकर आए बुमराह, जिनका सामना कर रहे थे सेट बल्लेबाज काइल वैरेन. ओवर की शुरुआती तीन गेंदें वैरेन ने आसानी से खेल लीं, लेकिन चौथी गेंद ने उनके होश उड़ा दिए. बुमराह ने सटीक लाइन-लेंथ वाली एक जबरदस्त यॉर्कर फेंकी, जिसके लिए वह तैयार नहीं थे. इस गेंद ने वैरेन के होश उड़ा दिए. हालांकि, उन्होंने किसी तरह बल्ला अड़ाकर अपना विकेट बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह पिच पर ही गिर पड़े. उठते हुए उन्होंने जो हल्की स्माइल वाला रिएक्शन दिया, उसने बता दिया कि बुमराह की इस यॉर्कर कितनी खतरनाक थी.

जडेजा का शिकार बने वैरेन
हालांकि, बुमराह की इस यॉर्कर गेंद का सामना करने के बाद वैरेन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए. उन्हें जडेजा ने पाने जाल में फंसा लिया. उन्होंने ऋषभ पंत के हाथों उन्हें स्टंप्स करा दिया. क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने गए वैरेन के बल्ले से गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ. विकेट के पीछे मुस्तैद खड़े ऋषभ पंत ने बिना कोई गलती किए स्टंप्स उड़ा दिए. वैरेन ने 122 गेंदों में 45 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे.

जडेजा की गेंद पर वैरेन हुए स्टंप आउट.

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें

homecricket

बुमराह की बेरहम यॉर्कर, गेंद लगते ही पिच पर औंधे मुंह गिरा साउथ अफ्रीकी बैटर



Source link