भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर बॉटम परफार्मर जिले: एसआईआर डिजिटाइजेशन में सीहोर, अशोकनगर जैसे छोटे जिले अव्वल – Bhopal News

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर बॉटम परफार्मर जिले:  एसआईआर डिजिटाइजेशन में सीहोर, अशोकनगर जैसे छोटे जिले अव्वल – Bhopal News


सुविधाओं के बाद भी मध्य प्रदेश के विकसित और महानगरीय उपलब्धि वाले जिले भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में एसआईआर की परफार्मेंस 18 दिनों में छोटे जिले की अपेक्षा पुअर है। हैरत की बात यह है कि यह सभी प्रदेश के 55 जिलों में बॉटम 10 जिलों की कैटेगरी में

.

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी एमपी के वोटर्स की एसआईआर में प्रोग्रेस नहीं आ पा रही है। प्रदेश में 27 अक्टूबर की स्थिति में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाता हैं जिसमें से 2 करोड़ 76 लाख 19 हजार 799 वोटर्स के एसआईआर डिटेल अभी डिजिटाइज होना बाकी है। 22 नवंबर की सुबह तक चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार डिजिटाइजेशन का प्रतिशत 48.11 है।

एसआईआर के लिए वोटर लिस्ट पर काम जारी है।

संभागीय मुख्यालयों की बात करें तो सागर संभाग बॉटम जिलों से 11 वें स्थान पर हैं जहां 46.65 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हुआ है और रीवा टाप परफार्मिंग जिलों की लिस्ट में 51.27 प्रतिशत के साथ 24वें स्थान पर है। हालांकि परफार्मेंस की यह रिपोर्ट हर दिन बदल रही है लेकिन इसके बाद भी छोटे जिलों का काम तेजी से हो रहा है। इसकी वजह इन जिलों के वोटर संख्या बड़े शहर वाले जिलों की अपेक्षा कम होना बताया जा रहा है। एक अन्य वजह एसआईआर फाॅर्म सभी को नहीं मिल पाना और फॉर्म सौंपने के बाद उसका कलेक्शन नहीं करना भी बताई जा रही है।

सीईओ, जॉइंट सीईओ ने ली मीटिंग इधर निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हर जिले में एसआईआर की प्रोग्रेस की जानकारी ली। जिलावार समीक्षा के दौरान फाॅर्म कलेक्शन और डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा करने के लिए कहा गया। खासतौर पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के कलेक्टरों को इस काम में तेजी लाने के लिए कहा गया क्योंकि इन जिलों की परफार्मेंस बॉटम 5 जिलों में शामिल है।

बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का काम पूरा करने में लगे हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का काम पूरा करने में लगे हैं।

ये हैं बॉटम 10 परफाॅर्मर जिले

क्रमांक

जिला

कुल वोटर

डिजिटाइजेशन

1

भोपाल

2125908

24.91

2

इंदौर

2867294

26.35

3

ग्वालियर

1649943

30.06

4

जबलपुर

1925472

37.85

5

भिंड

1299441

39.15

6

शहडोल

798190

41.32

7

सिंगरौली

724432

42.27

8

उज्जैन

1596103

42.88

9

झाबुआ

907093

43.72

10

अनूपपुर

539793

44.29

ये हैं टॉप 10 परफाॅर्मर जिले

क्रमांक

जिला

कुल वोटर

डिजिटाइजेशन

1

सीहोर

1026574

66.29

2

अशोकनगर

645478

65.71

3

पांढुर्णा

432301

62.54

4

बालाघाट

1370312

62.43

5

सीधी

1046912

62.21

6

मंडला

816651

62.02

7

बैतूल

1258295

59.57

8

दमोह

992306

59

9

नर्मदापुरम

961165

58.72

10

छिंदवाड़ा

1226602

56.85

ये खबर भी पढ़ें…

एसआईआर- टारगेट पूरा करो, ट्रॉफी-सर्टिफिकेट पाओ

भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में अब टारगेट पूरा करने पर इनाम भी मिलेंगे। एसडीएम, तहसीलदार और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) हर दिन ‘स्टार ऑफ द डे’ भी बनेंगे। बकायदा, उनकी उपलब्धि की जानकारी ऑफिस के सूचना पटल पर भी चस्पा होगी। पूरी खबर पढ़ें



Source link