महेश्वर में शुरू हुआ भव्य लाइट एंड साउंड शो, पर्यटकों को मिली नई सौगात

महेश्वर में शुरू हुआ भव्य लाइट एंड साउंड शो, पर्यटकों को मिली नई सौगात


Last Updated:

Maheshwar Tourism: खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने local18 से कहा कि, पर्यटन विभाग ने 6.32 करोड़ रुपये की लागत से इस अनोखे प्रोजेक्ट को तैयार कराया है. दिल्ली की मैसर्स मैजिकल थिएटर कंपनी ने यह शो डिजाइन किया है और अगले पांच वर्षों तक इसका संचालन एवं रखरखाव भी करेगी.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर में आने वाले पर्यटकों को एक नई सौगात मिली है. नर्मदा किनारे बसे इस ऐतिहासिक नगर के अहिल्याघाट पर हर शाम किले की दीवारों पर लाइट एंड साउंड शो के जरिए लोकमाता अहिल्या बाई होलकर, भगवान शिव और मां नर्मदा की गाथा लेजर लाइट, 3D प्रोजेक्शन और दमदार ध्वनि के साथ सुनाई जाएगी. शनिवार से नियमित रूप से शुरू हुए इस शो का लोकार्पण 22 नवंबर को निमाड़ उत्सव के शुभारंभ अवसर पर किया गया.

खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने local18 से कहा कि, पर्यटन विभाग ने 6.32 करोड़ रुपये की लागत से इस अनोखे प्रोजेक्ट को तैयार कराया है. दिल्ली की मैसर्स मैजिकल थिएटर कंपनी ने यह शो डिजाइन किया है और अगले पांच वर्षों तक इसका संचालन एवं रखरखाव भी करेगी. यह प्रोजेक्ट महेश्वर की नाइट टूरिज्म को नई पहचान देगा. बाकी शहरों में इस तरह के शो देखने के लिए टिकट लें पड़ता है. महेश्वर में यह पूरी तरह फ्री दिखाया जाएगा.

आधुनिक तकनीक से दिखाया महेश्वर का वैभव 
लाइट एंड साउंड शो में महेश्वर के समृद्ध इतिहास और वैभव को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दिखाया गया है. इसमें मां नर्मदा की उत्पत्ति, उनकी यात्रा, अहिल्या बाई होलकर के शासन और समाज सुधार, माहेश्वरी साड़ी जैसे कार्यों का जीवंत चित्रण खास आकर्षण है. देश के कोने-कोने में मंदिरों के जीर्णोद्धार को भी चित्रांकित गया है.

अत्याधिक लेजर लाइट और साउंड सिस्टम
हैवंश के महान प्रतापी राजा सप्तद्वीप सम्राट कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन और माहिष्मति का इतिहास, सहस्त्रार्जुन और रावण युद्ध को भी दिखाया गया. शो में 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड लाइट, लेजर बीम और हाई-पावर साउंड सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे पूरा घाट सुनहरी रोशनी और आकर्षक ध्वनि से निखर उठता है.

देश में पहली बार इसी व्यवस्था
इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश में पहली बार किसी लाइट एंड साउंड शो में हाइड्रोलिक टावर लगाया गया है. कार्यक्रम में 30 हजार ल्यूमेन और 1920×1200 रेजोल्यूशन वाले पैनासोनिक प्रोजेक्टर्स, जेबीएल के हाई-पावर स्पीकर-सबवूफर और मार्टिन RGBW जैसे अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं. शाम की आरती के बाद करीब 30 मिनट के इस शो को रोजाना हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को समझने में आसानी हो.

नाइट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
शो की पटकथा पर हरीश दुबे और अमन अरोड़ा ने शोध और लेखन का काम किया है. दूरदर्शन के प्रसिद्ध समाचार वाचक जितेन्द्र रामप्रकाश कथा के सूत्रधार है, वहीं संगीत की जिम्मेदारी इंडियन ओशन बैंड के ड्रमर और मल्टी इंस्ट्रुमेंटलिस्ट अमित किल्लम ने संभाली है. प्रशासन और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह शो महेश्वर को नाइट टूरिज्म की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और पर्यटकों को इतिहास को नए अंदाज में महसूस करने का मौका देगा

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

महेश्वर में शुरू हुआ भव्य लाइट एंड साउंड शो, पर्यटकों को मिली नई सौगात



Source link