पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मैहर की बदेरा पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ गलत संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को नरसिंहपुर जिले से बरामद किया गया था। आरोपी पर POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
.
पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने 28 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
नरसिंहपुर से मिली नाबालिग पीड़िता
विवेचना के दौरान, पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को 22 नवंबर 2025 को नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र के ग्राम राकई बसेड़ी खेत से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सूरज कोल नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ गलत संबंध बनाए थे।
आरोपी की पहचान सूरज कोल (19 साल), पिता मनसुखलाल कोल, निवासी ग्राम बगहइया, थाना बरही, जिला कटनी के रूप में हुई। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) और 96 के साथ-साथ POCSO एक्ट की धाराएं 4, 5(L) और 6 भी जोड़ी गईं।
आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी सूरज कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बदेरा निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई।