मैहर में वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, उचेहरा में काम के बाद घर सोनवारी जा रहे थे – Maihar News

मैहर में वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी:  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, उचेहरा में काम के बाद घर सोनवारी जा रहे थे – Maihar News


सिर में अधिक चोट लगने से एक युवक की मौके पर जान चली गई।

मैहर में वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे रामपथ गमन के पास हुई।

.

बाइक (क्रमांक MP 19 ND 1088) पर सवार पुष्पेंदु कोल (19 वर्ष) और मोहित कोल (16 वर्ष) ग्राम सोनवारी, नई दिल्ली गांव के निवासी थे। वे ग्राम उचेहरा में काम खत्म कर अपने घर मैहर के ग्राम सोनवारी लौट रहे थे।

पुष्पेंदु कोल को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कोल इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन मैहर के निजी अस्पताल ले गए हैं।

डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और डायल-112 को सूचना दी। एम्बुलेंस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

इसी बाइक पर दोनों युवक सवार थे। जिसे वाहन ने टक्कर मार दी।

इसी बाइक पर दोनों युवक सवार थे। जिसे वाहन ने टक्कर मार दी।



Source link