यार मजा बना रखा है… कुलदीप यादव पर क्यों भड़क उड़े कप्तान पंत, बीच मैदान पर लगाई क्ला, Video Viral

यार मजा बना रखा है… कुलदीप यादव पर क्यों भड़क उड़े कप्तान पंत, बीच मैदान पर लगाई क्ला, Video Viral


IND vs SA Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे गुहावाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब है. साउथ अफ्रीका ने कमाल की बैटिंग की है. दूसरे दिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दमदार बैटिंग की और टीम का स्कोर 400 पार ले गए. इधर भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं और टीम इंडिया के खेमे में हताशा-निराशा है. दूसरे दिन जब साउथ अफ्रीका के निचले क्रम ने भारतीय बॉलर्स को जमकर परेशान किया तो ऋषभ पंत का गुस्सा कुलदीप यादव पर फूट पड़ा. उन्होंने कुलदीप यादव को सबसे सामने डांट लगा दी. स्टंप माइक में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दरअसल, ऋषभ पंत अपने चुलबुले अंदाज के लिए फेमस हैं. आमतौर पर मैदान पर हंसते और मजाक करते नजर आने वाले ऋषभ पंत इस बार गुस्से में दिखे. वजह बने कुलदीप यादव, जिन्होंने ओवर शुरू करने में काफी देर लगा दी. ऐसा एक बार नहीं बल्कि 2 बार हुआ. इसे लेकर कप्तान पंत ने स्टंप माइक्रोफोन के सामने उन्हें सख्त लहजे में फटकार लगाई.

घर पर खेल रहे हो क्या?

ऋषभ पंत ने कहा ‘यार 30 सेकंड का टाइमर है. घर पर खेल रहे हो क्या? दोनों बार चेतावनी ले ली. मजाक बना दिया टेस्ट क्रिकेट का. फील्ड मुझे करने दो, तुम बस गेंद डालो. हमने कल मेहनत की है, आज ऐसे नहीं छोड़ेंगे.’ यह ऑडियो स्टंप माइक में साफ सुना गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुलदीप को यह डांट तब लगी जब दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी और सिर्फ 1 विकेट खोकर स्कोर 330 पार पहुंचा दिया. ऐसे में भारत को विकेट चाहिए था, लेकिन कुलदीप ने गेंद डालने में काफी समय लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


क्यों नाराज हुए ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत की नाराजगी इसलिए थी कि क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में धीमी ओवर गति पर पेनल्टी लग सकती है और यदि चेतावनी बार-बार मिले तो पूरी टीम को फाइनल का खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसकते लिए कप्तान को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. ओवर गति कम होने पर मैच की गति भी प्रभावित होती है. एक कप्तान होने के नाते पंत स्थिति को गंभीरता से ले रहे थे, इसलिए उन्होंने कुलदीप को जल्दी-जल्दी बॉल डालने को कहा.

साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा, सेनुरन मुथुसामी का शानदार शतक

अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कमाल का खेल दिखाया है. दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक टीम ने 8 विकेट पर 431 रन बना लिए हैं. क्रीज पर साइमन हार्मर 0 जबकि मार्को यानसेन 52 रनों पर नाबाद हैं. टीम के लिए 7वें नंबर पर आए बैटिंग ऑलराउडंर सेनुरन मुथुसामी ने शानदार शतक बनाया. वो 206 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुए. जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 8वें नंबर पर मार्को यानसेन 52 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया के बॉलर को बहुत मेहनत करनी पड़ रही है. खबर लिखे जाने तक रवींद्र जडेजा 2, कुलदीप यादव 3, मोहम्मद सिराज 2 और जसप्रीत बुमराह एक वकेट ले चुके हैं.



Source link