रायसेन के गांव की सड़क आबादी के बीच बाघ, वीडियो: 4 घंटे तक घूमता-बाड़े में रहा 7 फीट का टाइगर – Raisen News

रायसेन के गांव की सड़क आबादी के बीच बाघ, वीडियो:  4 घंटे तक घूमता-बाड़े में रहा 7 फीट का टाइगर – Raisen News


रायसेन जिले में सुल्तानपुर के ग्राम बगासपुर में शनिवार देर रात जंगल से एक बाघ अचानक गांव में प्रवेश कर गया। बाघ करीब चार घंटे तक गांव में घूमता रहा। इसका वीडियो रविवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

.

जानकारी के अनुसार, बाघ ओबैदुल्लाहगंज जनपद पंचायत अध्यक्ष के आंगन तक पहुंच गया था। गांव में एक शादी समारोह के शोरगुल के कारण बाघ देर तक वहीं रूका रहा। इस दौरान ग्रामीणों और राहगीरों ने सुरक्षित दूरी से अपने घरों और वाहनों से उसके वीडियो बनाए।

गनीमत रही कि बाघ ने किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव सिंघोरी अभ्यारण्य से सटा होने के कारण यहां बाघ के आवाजाही की संभावना रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की लंबाई करीब 7 फीट से अधिक थी।वन विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, रात में अकेले बाहर न निकलने और किसी भी वन्यजीव की जानकारी तुरंत विभाग को देने की अपील की है।



Source link