Last Updated:
Shubman Gill Injury More Serious: भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल गर्दन की ऐंठन और चोट के कारण कोलकाता टेस्ट के बाद गुवाहाटी के मैच में भी बाहर बैठने को मजबूर हुए. अब उनके साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर होने की खबर आ रही है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को क्या हुआ है ये हर एक फैन जानना चाहता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में वो बल्लेबाजी करने उतरे और महज 3 बॉल खेलने के बाद रिटायर हर्ट होकर वापस लौटे. खबर आई उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है. अब वो गुवाहाटी टेस्ट से भी बाहर हैं और ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है. वो इस वक्त गर्दन की ऐंठन से उबर रहे हैं. चयनकर्ता वनडे सीरीज के लिए टीम का सलेक्शन करने वाले हैं और शुभमन गिल के खेलने पर संशय बना हुआ है. 30 नवंबर से होने वाली 3 मैचों की सीरीज से भी वो बाहर रह सकते हैं.
पीटीआई के अनुसार, गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन तक सीमित नहीं है और उन्हें लंबे आराम की जरूरत है. टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में वापस लाने का जोखिम नहीं उठाना चाहता. वे फिलहाल मुंबई में मेडिकल टेस्ट, जिसमें एमआरआई भी शामिल है, करवा रहे हैं ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके. एक सूत्र ने कहा, “सभी टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि यह मांसपेशियों की चोट है या नस से संबंधित समस्या है, जिसे अधिक आराम की जरूरत है. फिलहाल, चयनकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका टी20आई के लिए फिट हो जाएं.”
गिल वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे.
यह जानकारी मिली है कि गिल ने मुंबई के स्पाइनल इंजरी विशेषज्ञ डॉ. अभय नेने से परामर्श किया और मेडिकल रिपोर्ट के निष्कर्ष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को भेजे गए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गिल के 9 दिसंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20आई सीरीज में खेलने की संभावना भी कम है. बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, “गिल को उनके लक्षणों को कम करने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया है और उन्हें रिहैब, ट्रेनिंग और मैदान पर लौटने से पहले आराम की जरूरत है. यह भी संभव है कि वे टी20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध ना हों.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें