सतना जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों (ट्रिपलेट) को जन्म दिया है। बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया है, जबकि मां मेटरनिटी विंग में स्वास्थ्य लाभ ले रही ह
.
तीनों बच्चों का वजन सामान्य से कम मैहर विकासखंड के बुढेरुआ निवासी 28 वर्षीय रंजना पटेल को 20 नवंबर को सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने 22 नवंबर को लगभग दो घंटे के अंतराल में तीन नवजातों को जन्म दिया। रंजना ने शाम 4 बजकर 38 मिनट पर पहले लड़के को जन्म दिया। इसके लगभग दो घंटे बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर एक लड़की का जन्म हुआ। तीसरा लड़का दूसरे प्रसव के छह मिनट बाद पैदा हुआ। दो बच्चों का वजन 1200 ग्राम है, जबकि एक बच्चे का वजन 1400 ग्राम है।
पहली डिलीवरी में नहीं बचा था नवजात रंजना के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का चेकअप मैहर के सिविल अस्पताल में नियमित रूप से होता रहा है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका जगवानी ने पहली सोनोग्राफी में ही बता दिया था कि रंजना के गर्भ में तीन भ्रूण पल रहे हैं। इस प्रसव से पहले रंजना की पहली डिलीवरी में नवजात नहीं बच पाया था। अब ट्रिपलेट बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।