बिहार पुलिस की कस्टडी में छात्रा।
सिंगरौली की एक छात्रा को पटना (बिहार) में कोचिंग के नाम पर देह व्यापार के जाल में फंसाया गया था। वह गुरुवार रात बिहार के किशनगंज स्थित रेडलाइट एरिया से भाग निकली और बहादुरगंज थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी कर
.
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले सिंगरौली से पटना में कोचिंग के लिए आई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई, जिन्होंने उसे मॉल में नौकरी और बेहतर रहने की सुविधा का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर छात्रा उनके साथ चली गई, जिसके बाद उसे किशनगंज के प्रेमनगर स्थित रेडलाइट इलाके में पहुंचा दिया गया। युवती के अनुसार, वहां उस पर कई दिनों तक देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जाता रहा।
गुरुवार रात युवती मौका पाकर पिछली गलियों से भाग निकली। उसने एनएच-327 के पास स्थानीय लोगों से मदद मांगी, जिन्होंने बहादुरगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले गई।
पढ़ने के लिए आई थी पटना
बहादुरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि युवती ने अपने प्रारंभिक बयान में स्पष्ट किया है कि वह पढ़ने के लिए पटना आई थी, लेकिन उसे किशनगंज ले जाकर देह व्यापार में धकेला गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने रेड-लाइट क्षेत्र से तीन अन्य लड़कियों को भी बचाया। मामले की जांच मानव तस्करी के कोण से की जा रही है।