अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाला: आजाद समाज पार्टी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की – Dewas News

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाला:  आजाद समाज पार्टी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की – Dewas News



देवास में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या के मामले को लेकर रविवार रात शहर के सयाजी द्वार पर कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा आयोजित किया गया। लोगों

.

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों का कहना था कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का इस तरह दुनिया को अलविदा कहना बेहद दुखद है। नागरिकों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी के साथ होने वाले मानसिक दबाव, उत्पीड़न या गलत व्यवहार को समय रहते रोकने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

आरोपियों को सजा की मांग इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपेश बामनिया ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी समाज की धरोहर होते हैं, और उनकी सुरक्षा तथा मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद ज़रूरी है।

बीएनपी थाना पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने मांग की कि मामले की जांच पारदर्शी ढंग से की जाए और यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाए।

पिछले महीने लगाई थी फांसी

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम ने पिछले महीने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लगभग आधा महीना बाद पुलिस ने उनके कोच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। हादसे के बाद से ही शहर में खेल जगत और आम नागरिकों के बीच दुख और आक्रोश का माहौल है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में जल्द न्याय मिलेगा और किसी खिलाड़ी के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।



Source link