धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र की कैसवी चौकी अंतर्गत सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। इंदौर से मनावर की ओर जा रहे सरियों से भरे एक ट्राले (वाहन क्रमांक NL 01 L 8477) ने केशवी घाट पर नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में सड़क किनारे घूम रहे कई गोवंश ट्राले क
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना इतनी तेजी से हुई कि पशुओं को संभलने का मौका नहीं मिला। कई गाय-बैल सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई पशुओं की हालत नाजुक हो चुकी थी।
कैसवी चौकी प्रभारी रमेश चंद डामोर ने जानकारी दी कि हादसे में चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल पशुओं को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
दुर्घटना के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा थाना, कैसवी चौकी और गंधवानी थाना 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं। सैनिक भावसिंह डावर और पायलट ऋतिक रावल ने स्थिति को नियंत्रित किया। मृत पशुओं को जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से हटवाया गया और दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा करवाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घाट मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा लागू करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।