नर्मदा किनारे हुआ चारों शवों का अंतिम संस्कार।
आंध्रप्रदेश में रविवार रात हुए सड़क हादसे में खंडवा और खरगोन के चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। हादसे के 40 घंटे बाद सोमवार देर रात को शव खंडवा और खरगोन पहुंचे। दो एम्बुलेंस में दो-दो शवों को लाया गया। चारों शवों का अंतिम संस्कार नर्मदा नदी किनारे द
.
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। दो मृतक पुरूष तो समधी थे। सनावद निवासी महिला अनिताबाई ने बेटी और बहू दोनों का फर्ज निभाते हुए पहले अपने पिता के अंतिम दर्शन किए, फिर अपने ससुर को विदाई दी।
खंडवा के खजूरी गांव निवासी खुश्यालसिंह चौहान और सनावद निवासी विजयसिंह तोमर का अंतिम संस्कार मोरटक्का (खेड़ीघाट) में नर्मदा किनारे हुआ। वहीं खरगोन जिले के भोपाड़ा ग्राम निवासी भूरेसिंह पंवार और संतोषी बाई का अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे ग्राम तेली भट्याण में किया गया।
देर रात 9 बजे सनावद पहुंची एंबुलेंस।
स्थानीय सरकार, संघ के लोगों ने मदद की समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर (संटू दादा) ने बताया कि आंध्रप्रदेश में हुए हादसे की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली थी, उन्होंने इसकी सूचना खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को दी। उन्होंने आंध्र सरकार के एक मंत्री से संपर्क किया।
हमने भी संघ (RSS) के पदाधिकारियों और पूर्व में खंडवा में कंस्ट्रक्शन का काम कर चुके वहां के ठेकेदारों से संपर्क साधा। भाषायी दिक्कत और लंबी दूरी का फासला होने के बावजूद उन लोगों ने मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों एम्बुलेंस के लिए कोई चार्ज नहीं लिया गया।
घायलों की हालत स्थिर, कल खंडवा लौटेंगे दरअसल, 10 नवंबर के दिन खंडवा से एक ट्रैक्स गाड़ी में सवार होकर 9 लोगों का जत्था रामेश्वरम की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। रामेश्वरम से पहले सभी ने ओडिशा के पुरी में दर्शन किए, फिर श्रीशैलम के लिए रवाना हुए। इस दौरान आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में ट्रैक्स गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई।
हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। घायलों को लाने के लिए खंडवा से एक वाहन आंध्रप्रदेश के लिए निकला है जो कि मंगलवार रात तक घायलों को लेकर आएगा।
आंध्रप्रदेश में एमपी के 4 श्रद्धालुओं की मौत:पुरी से श्रीशैलम जा रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 5 घायल; खंडवा-खरगोन के रहने वाले थे