उमरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार को ट्रेन में छोड़ने के बाद उतरते समय फिसल गया था। मृतक की पहचान मोहनपुरी निवासी प्रताप मसीह (55) के रूप में हुई है। प्रताप अपन
.
रिश्तेदार को ट्रेन में बिठाने के बाद जब प्रताप उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रताप मोहनपुरी चर्च में रहते थे।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।