Last Updated:
MP Air Pollution: जहरीली हवा का असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिख रहा है. हवा का हाल ऐसा है कि भोपाल एमपी की प्रदूषण कैपिटल भी कही जा सकती है. प्रदेश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते अस्पतालों में सांस से जुड़े मरीजों की भीड़ बढ़ी है…
Bhopal AQI News: देशभर में ठंड के भारी सितम के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जो अपनी हरियाली और झीलों के लिए पहचाना जाता है, तेजी से वायु प्रदूषण से जूझ रहा है. ठंड की शुरुआत के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में शहर की हवा लगातार स्वस्थ के लिए हानिकारक श्रेणी में रिकॉर्ड की जा रही है. भोपाल के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 250 से 320 तक पहुंच गया है, जो डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट…
धूल-धुंध से परेशान भोपाल, विजिबिलिटी घटी
ठंड से जहां पूरा मध्य प्रदेश कांप रहा है, वहीं इस बीच राजधानी भोपाल में धूल और धुंध ने हालत खराब कर दी है. भोपाल मेट्रो के साथ ही लगातार निर्माण कार्य ने हवा में जहर घोल दिया है. इसके चलते नर्मदापुरम रोड से लेकर ISBT, बोर्ड ऑफिस और लालघाटी जैसे बिजी इलाकों में प्रदूषण सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. इस बीच भोपाल में सुबह-शाम स्मॉग और धूल की परत अब आम बात बन चुकी है. शाम और सुबह विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की जा रही है.
भोपाल बनी ‘प्रदूषण’ कैपिटल
एमपी की हवा बढ़ती ठंड के साथ जहरीली होती जा रही है. इसका असर रिकॉर्ड तोड़ वायु गुणवत्ता से साफ झलक रहा है. मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आकड़ों के मुताबिक, एमपी के ज्यादातर शहरों में हवा स्वस्थ के लिए काफी खतरनाक बनी हुई है. भोपाल में बीते 24 घंटों में AQI 301 तक दर्ज हुआ है. वहीं, नर्मदापुरम रोड जैसे इलाके में वायु गुणवत्ता रविवार रात 208 दर्ज की गई थी. साथ ही सबसे साफ शहर इंदौर में AQI 190 रिकॉर्ड किया गया था.
एमपी का ओवरऑल AQI कई सिगरेट पीने जितना जहरीला!
वायु गुणवत्ता (AQI) के मामले में मध्यप्रदेश का ओवरऑल AQI भी काफी बेकार बना हुआ है. यहां बीते 24 घंटों में एमपी की वायु गुणवत्ता 190 के बेकार स्तर पर रिकॉर्ड की गई है. डॉक्टरों की मानें तो इस हवा में सांस लेने का मतलब है कि आप 5 से 10 सिगरेट पीने जितनी जहरीली हवा फेफड़ों तक पहुंचा रहे हैं. इसलिए अगर आप इस मौसम में बाहर निकल रहे हैं तो सबसे जरूरी है कि आप मास्क अवश्य लगाएं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें