धोनी ने बीच मैच में दीपक चाहर पर चिल्लाया, सिर नीचे कर सुनते रहे गेंदबाज

धोनी ने बीच मैच में दीपक चाहर पर चिल्लाया, सिर नीचे कर सुनते रहे गेंदबाज


Last Updated:

दीपक चाहर पर आईपीएल में भड़के थे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली. भारतीय टीम के बाहर चल रहे गेंदबाज दीपक चाहर ने कैप्टन कूल माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के गुस्से को लेकर एक घटना का जिक्र कर सबको हैरान कर दिया है. आम तौर पर शांत रहने वाले कप्तान ने उनके ऊपर चिल्लााय था. दीपक हाल ही में एक घटना को याद किया जब उन्हें खराब गेंदबाजी के कारण एमएस धोनी का गुस्सा झेलना पड़ा था. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान उन्होंने अपना आपा खोया था.

दीपक चाहर ने बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान इसके बारे में बताया. उनकी बहन मालती चाहर इस शो की प्रतियोगी हैं. दीपक ने जिस घटना का जिक्र किया वह 2019 इंडियन प्रीमियर लीग की है, जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की कप्तानी में खेल रहे थे. उस मैच में सीएसके का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से था, जिसमें पंजाब को चेन्नई में 161 रनों का पीछा करते हुए 12 गेंद में 39 रन चाहिए थे.

चाहर ने अंतिम ओवर से पहले का ओवर फेंकने के लिए आए, लेकिन शुरुआत बहुत खराब रही. उन्होंने सरफराज खान को कमर से ऊपर नो-बॉल फेंकी, जिस पर चौका पड़ा. अगली ही गेंद पर गेंदबाज ने फिर से नो-बॉल फेंकी और सरफराज ने दो रन चुरा लिए. चाहर ने बिना कोई लीगल बॉल डाले आठ रन दे दिए, जिससे कप्तान धोनी नाराज हो गए.

दीपक ने बताया, “मैं पहली बार डेथ ओवर में गेंदबाजी कर रहा था. सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे थे. हमने योजना बनाई थी कि उन्हें क्या गेंद फेंकनी है. सरफराज स्कूप शॉट खेलते हैं. इसलिए अगर आप उन्हें धीमी गेंद फेंकते हैं, तो उसे मारना मुश्किल होता है. मैंने लेग स्टंप के बाहर लेग-कटर फेंकी. मेरा पैर फंस गया और यह फुल-टॉस हो गई. मैच तनावपूर्ण था. यह नो-बॉल थी और चौके के लिए भी गई. मुझे लगा कि योजना सही थी लेकिन बॉल गलत पड़ गई, इसलिए मैंने वही गेंद फिर से फेंकी और यह फिर से नो-बॉल हो गई.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगा कि मेरा डेथ बॉलिंग करियर खत्म हो गया. माही भाई आए और उन्होंने गुस्से में मुझसे बातें कीं. उन्होंने कहा, ‘तू बेवकूफ नहीं, मैं बेवकूफ हूं’. मुझे लगा कि मुझे फिर से गेंदबाजी नहीं मिलेगी, और मैंने बस अपना सिर नीचे कर लिया और सुनता रहा. लेकिन अगले पांच-छह गेंदों में मैंने केवल पांच रन दिए और एक विकेट भी लिया और हम मैच जीत गए,”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

धोनी ने बीच मैच में दीपक चाहर पर चिल्लाया, सिर नीचे कर सुनते रहे गेंदबाज



Source link