नरसिंहपुर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर करेली के पास रविवार रात ओवरब्रिज निर्माण की अनियमितताओं और सड़क पर बिखरे मटेरियल के कारण दर्जनों लोग फिसलकर घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय युवाओं ने हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक
.
जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान साइड शोल्डर को सही तरीके से नहीं भरा गया था। इसके चलते सड़क का स्तर ऊंचा-नीचा हो गया और राहगीर लगातार फिसलते रहे। ऐसी घटनाओं से परेशान होकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाईवे पर फैले मटेरियल को तुरंत हटवाया
सूचना मिलने पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाईवे पर फैले मटेरियल को तुरंत हटवाया। इसके बाद ही मार्ग को दोबारा सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।
करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे ने बताया कि सड़क के किनारे साइड शोल्डर ऊंचा होने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद एक डंपर मटेरियल डलवाया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 मीटर क्षेत्र में अभी और लेवलिंग बाकी है, जिसे जल्द पूरा कराया जा रहा है।