पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च नागपुर से शुरू: दो दिन बाद धार में प्रवेश करेगी यात्रा; भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया – Dhar News

पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च नागपुर से शुरू:  दो दिन बाद धार में प्रवेश करेगी यात्रा; भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया – Dhar News


राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में यूनिटी मार्च भारत एकता यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में नर्मदा प्रवाह भारत एकता यात्रा आज (24 नवंबर) नागपुर, महाराष्ट्र से शुरू हो गई। यह यात्रा 26 नवंबर क

.

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के नेतृत्व में इंदौर-अहमदाबाद रोड स्थित फौजी ढाबा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने नगर पालिका अधिकारी विश्वनाथ सिंह और खेल विभाग अधिकारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, जयराज देवड़ा, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, यूनिटी मार्च यात्रा सह प्रभारी जसप्रीत डंग, भाजपा नेता मनीष प्रधान और महेश रावला भी मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने बताया कि यूनिटी मार्च यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित उनके ‘एकीकृत भारत’ के विजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के मिशन से जोड़ती है।

भारती ने आगे कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य एकता, राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करना तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



Source link