पूरे करियर में लगाए सिर्फ 6 छक्के, फिर भी जड़ दिए 12 दोहरे शतक और 2 तिहरे शतक, क्रिकेट इतिहास के इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव!

पूरे करियर में लगाए सिर्फ 6 छक्के, फिर भी जड़ दिए 12 दोहरे शतक और 2 तिहरे शतक, क्रिकेट इतिहास के इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव!


Sir Don Bradman hit 12 double centuries in test cricket: जब भी क्रिकेट में बड़े स्कोर्स की बात होती है तो भारतीय फैंस को रोहित शर्मा के वनडे दोहरे शतक याद आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतकों का ‘असली बादशाह’ कौन है? यह रिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है. आज हम आपको ब्रैडमैन के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया. 1928 से 1948 तक क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले ब्रैडमैन के आंकड़े आज भी किसी चमत्कार से कम नहीं लगते.

12 दोहरे शतकों का पहाड़
सर डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 दोहरे शतक (Double Centuries) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने अपने करियर में कई बार 200 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं. इतने साल बीत जाने के बाद भी, आज के दौर का कोई भी मॉडर्न बल्लेबाज, चाहे वो विराट कोहली हों या स्टीव स्मिथ हों, इस आंकड़े को छू नहीं पाया है.

कुमार संगकारा रह गए थे पीछे
इस लिस्ट में ब्रैडमैन के सबसे करीब अगर कोई पहुंचा तो वे श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा थे. संगकारा ने अपने शानदार करियर में 11 दोहरे शतक लगाए थे. वह ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए और दूसरे स्थान पर रहे. इससे पता चलता है कि ब्रैडमैन का रिकॉर्ड कितना विशाल है.

Add Zee News as a Preferred Source


सिर्फ 6 छक्के और इतनी बड़ी पारियां
यह पॉइंट आपको हैरान कर देगा. अपने पूरे टेस्ट करियर में हजारों रन बनाने वाले और 12 दोहरे शतक जड़ने वाले ब्रैडमैन ने सिर्फ 6 छक्के लगाए थे. उनका पूरा खेल मैदानी शॉट्स (Ground Shots) पर टिका था. वह हवा में शॉट खेलने के बजाय गेंद को जमीन के सहारे बाउंड्री पार पहुंचाने में विश्वास रखते थे, जो उनकी सुरक्षित बल्लेबाजी का राज था.

99.94 का जादुई औसत
ब्रैडमैन की महानता का अंदाजा उनके बैटिंग एवरेज से लगाया जा सकता है. उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए. यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन औसत है.  उन्होंने अपने करियर में 2 तिहरे शतक (Triple Centuries) भी जड़े थे, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतकों की झड़ी
सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं, घरेलू (First Class) क्रिकेट में भी उनका बल्ला आग उगलता था. उन्होंने 234 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 117 शतक और 69 अर्धशतक लगाए थे. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 452 रन (नाबाद) रहा. इन आंकड़ों को देखकर साफ होता है कि क्यों उन्हें क्रिकेट का ‘डॉन’ कहा जाता है.



Source link