आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
4 ट्रेन रद्द, 7 आंशिक निरस्त और 3 के रूट बदले
- 14813 जोधपुर–भोपाल — 23 नवंबर 2025 को रद्द
- 14814 भोपाल–जोधपुर — 24 नवंबर 2025 को रद्द
- 19711 जयपुर–भोपाल — 23 नवंबर 2025 को रद्द
- 19712 भोपाल–जयपुर — 24 नवंबर 2025 को रद्द पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
प्रदर्शनी
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) में परधान गोंड महिला कलाकारों के सामूहिक समूह ‘सुर्तेली’ की प्रथम कला प्रदर्शनी “मैं / I” का वीथी संकुल भवन स्थित प्रदर्शनी हॉल में चल रही है।
- यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इसके लिए मानव संग्रहालय का टिकट लेना होगा।
|
| कैंपस |
|
बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय
- भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) भोपाल ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link