श्रीराम के जीवन से त्याग, सत्य, सेवा का संदेश – Bhind News

श्रीराम के जीवन से त्याग, सत्य, सेवा का संदेश – Bhind News



भिंड|शहर के बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड पर श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास पंडित सोमेश शास्त्री ने श्रीराम जन्म कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल एक देवता नहीं बल्कि आदर्श पुरुष, कर्तव्यनिष्ठ राजा और

.

उनके जीवन से हमें त्याग, सत्य, सेवा और विनम्रता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ के चारों पुत्रों में भगवान श्रीराम सबसे बड़े थे। गुरु वशिष्ठ के निर्देशन में उनका संस्कारों से युक्त पालन-पोषण हुआ। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी यदि मनुष्य अपने जीवन में श्रीराम के सिद्धांतों को अपनाए, तो उसका जीवन सहज, सरल और सफल हो सकता है।



Source link