सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एकता यात्रा निकली: मुलताई में उतारी मां ताप्ती की आरती, हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री रहे मौजूद – Multai News

सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एकता यात्रा निकली:  मुलताई में उतारी मां ताप्ती की आरती, हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री रहे मौजूद – Multai News



लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई नर्मदा प्रवाह एकता यात्रा सोमवार रात 8 बजे पवित्र नगरी मुलताई पहुंची। नगर सीमा में प्रवेश करते ही जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान फूलों की वर्षा की

.

केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके यात्रा शामिल रहे

यात्रा सुबह नागपुर से प्रारंभ होकर पांढुर्णा होते हुए शाम तक बैतूल जिले की सीमा में पहुंची थी। मुलताई में जय स्तंभ चौक पर यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेशाध्यक्ष और विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, श्याम टेलर, राजो मालवीय, कपिल परमार, कृष्ण गायिकी और भास्कर मगरदे, गणेश साहू मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों के साथ गायत्री परिवार सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी यात्रा के स्वागत में शामिल होकर एकता का संदेश दिया। स्वागत के उपरांत यात्रा के सदस्य मां ताप्ती के दरबार पहुंचे।

ताप्ती सरोवर तट पर यात्रियों और नगरवासियों ने सामूहिक रूप से मां ताप्ती की महाआरती उतारी। इस दौरान राष्ट्र की अखंडता और समृद्धि की कामना की गई।

इसके बाद यात्रा सरोवर के समीप स्थित कुंबी मंगल भवन पहुंची, जहां एक जनसभा का आयोजन हुआ। ताप्ती नगरी से विदा होकर यात्रा बैतूल की ओर रवाना हुई। मंगलवार को यह यात्रा बैतूल से हरदा, खातेगांव और कन्नौद होते हुए इंदौर पहुंचेगी।



Source link