सीधी में बस की टक्कर से ऑटो पलटा, 7 घायल: मासूम का पैर टूटा, तिलक की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार; चालक फरार – Sidhi News

सीधी में बस की टक्कर से ऑटो पलटा, 7 घायल:  मासूम का पैर टूटा, तिलक की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार; चालक फरार – Sidhi News


सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत अधियारखोह में रविवार रात एक प्रधान बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। घायलों में एक मासूम बच्ची का पैर टूट गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ऑटो चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।

टीआई बोले- सभी अस्पताल में भर्ती है, इलाज जारी है

घायल वर्मा परिवार सीधी से तिलक की खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था। परिवार अर्पित वर्मा के यहां 25 नवंबर को होने वाले तिलक समारोह की तैयारी के लिए आया था।

जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों की पहचान अभी उपचार के कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक मरीज को रीवा भेजा गया है। शेष घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालक और बस की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।



Source link