सीहोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री: लगातार 17 दिन से 10 डिग्री से नीचे – Sehore News

सीहोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री:  लगातार 17 दिन से 10 डिग्री से नीचे – Sehore News



सीहोर जिले में पिछले दो सप्ताह से लगातार ठंड का असर बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ा अंतर होने से सुबह-शाम ठिठुरन और बढ़ गई है।

.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और ठंड का प्रभाव और तेज होगा। शासकीय कृषि महाविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि बादल लगातार छंट रहे हैं, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

17 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

सीहोर में पिछले 17 दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हो रहा है। इससे पहले जिले में कभी बारिश, कभी गर्मी जैसा बदलता मौसम देखने को मिल रहा था। लेकिन अब ठंड का मौसम पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लोग सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

बीते दिनों में ऐसा रहा तापमान

पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। 10 नवंबर को 8.5°C, 11 को 8.3°C, 12 को 8.2°C, 15 को 7.5°C, 16 को 5.8°C और 17 नवंबर को तापमान गिरकर सीजन के सबसे कम 5.0°C पर पहुंच गया था। इसके बाद भी तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड और तेज हो सकती है।



Source link