12वीं में पढ़ने वाले लड़के को भगा ले गई युवती! ढूंढने पश्चिम बंगाल तक पहुंचे मां-बाप, पता चली अनोखी बात

12वीं में पढ़ने वाले लड़के को भगा ले गई युवती! ढूंढने पश्चिम बंगाल तक पहुंचे मां-बाप, पता चली अनोखी बात


Last Updated:

Balaghat News; बालाघाट में इन दिनों एक अनोखी लव अफेयर की चर्चा है. यहां एक युवती 12वीं में पढ़ने वाले लड़को को भगा ले गई. मां-बाप के आरोप पर पुलिस भी दोनों को ढूंंढ रही है. लेकिन, कुछ पता नहीं चल रहा. जानें माजरा…

Balaghat News: अक्सर लव स्टोरी में सुनने को मिलता है कि लड़का लड़की को भगा ले गया. लेकिन, बालाघाट के कटंगी में इसका उल्टा हुआ.  यहां लड़की ही लड़के को भगा ले गई. बताया जा रहा कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है. परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके 12वीं में पढ़ने वाले लड़के को युवती अपने साथ भगा ले गई है. परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो एक हैरान करने वाली बात सामने आई. हालांकि, दोनों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

लड़के का मोबाइल छीना, लेकिन बात नहीं रुकी
बालाघाट के कटंगी शहर के रहने वाले तमीम शेख और पास ही के गांव की रहने वाली लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था. तमीम के माता-पिता को साल भर पहले ही इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद उनके माता-पिता ने प्रेम-प्रकरण की जानकारी लड़की के परिजनों को दी. फिर एक बैठक भी रखी गई. इसमें दोनों को समझाया भी गया. लड़के का फोन छीन लिया गया. लेकिन, सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक दूसरे से बात करते रहे. तमीम की मां ने आरोप लगाया कि एक दिन उनके लड़के को लड़की ने मिलने बुलाया और दोनों लापता हो गए.

माता-पिता को सता रही ये चिंता
तमीम के माता-पिता ने बताया कि वह 25 सितंबर से लापता है. इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई है. शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की है. वहीं, मांग की कि उनके बच्चे को सही सलामत उनको सौंपा जाए. लोकल 18 ने थाना कटंगी के एसडीओपी विवेक शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि लड़के को खोजने के लिए टीम रवाना हुई है. फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है. बावजूद इसके उनके माता-पिता ने चिंता जाहिर की कि उनके बच्चे को कुछ हो न जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के मामा ने जान से मारने की धमकी दी है.

पश्चिम बंगाल में मिली लोकेशन! 
बता दें कि लड़के के पिता बदरूल शेख पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. वह करीब 15 साल से कटंगी शहर में रह रहे हैं. बदरूल ने बताया कि बेटे की तलाश करते हुए वह भी अपने पैतृक गांव पहुंचे, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला. बताया जिस युवती ने उनके बेटे को गुमराह कर अपने साथ भगाया है, उस युवती के बैंक खाते से पश्चिम बंगाल में पैसा निकाला गया है. यह जानकारी पुलिस ने उन्हें बताई थी. पुलिस जब इस आधार पर उनकी तलाश करने पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला, इसलिए वह भी बेटे की तलाश करते हुए गांव गए थे.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

12वीं में पढ़ने वाले लड़के को भगा ले गई युवती! ढूंढने बंगाल तक पहुंचे मां-बाप



Source link