IND vs SA LIVE: टीम इंडिया की बेहतरीन शुरुआत, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर रहे ताबड़तोड़ बैटिंग

IND vs SA LIVE: टीम इंडिया की बेहतरीन शुरुआत, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर रहे ताबड़तोड़ बैटिंग


IND vs SA 2nd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है. साउथ अफ्रीका ने भारत के कमजोर बॉलिंग अटैक पर प्रहार करते हुए पहली पारी में 489 रन का प्रचंड टारगेट खड़ा कर दिया है. इसके जवाब में अपनी पहली पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 11 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल (13 रन) और केएल राहुल (10 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. गुवाहाटी में आज इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन मौजूदा टेस्ट सीरीज की दशा और दिशा तय कर सकता है.

साउथ अफ्रीका ने बनाया 489 रनों का पहाड़

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ बना रखी है. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. सलामी जोड़ी ने मेहमान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. पहले दिन के पहले सेशन की अंतिम गेंद पर मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगले सेशन की शुरुआत में ही रिकेल्टन (35) भी अपना विकेट गंवा बैठे. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए पारी को संभाला. मुकाबले के तीसरे सेशन में बावुमा 41 रन बनाकर आउट हुए. इसी सेशन में टीम ने स्टब्स (49) के साथ कुल 4 विकेट गंवा दिए.

Add Zee News as a Preferred Source


सेनुरन मुथुसामी ने भारत को दिया गहरा जख्म

साउथ अफ्रीकी टीम ने 246 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे. यहां से सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी. वेरेन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मुथुसामी ने 206 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 109 रन बनाए, जबकि जानसेन ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली.

पहली पारी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 6.1 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 2, जबकि यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर नाबाद हैं. साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया की कोशिश गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की है.



Source link