उज्जैन के 5 चमत्कारी हनुमान मंदिर, दर्शन मात्र से संकट हो जाते है दूर

उज्जैन के 5 चमत्कारी हनुमान मंदिर, दर्शन मात्र से संकट हो जाते है दूर


Last Updated:

Famous Hanuman Temples: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में कई हनुमान मंदिर है. लेकिन पांच मंदिर ऐसे है, जिनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है. यहा मंगलवार और शनिवार दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते है. 

डाबा रोड स्थित अत्यंत चमत्कारी गेबी साहब हनुमान जी का मंदिर है. यहां के हनुमान जी के दर्शन से किसी को भी नजर नहीं लगती और शनिवार व मंगलवार को मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मंदिर में प्रतिमा का श्रृंगार सिंदूर से नहीं, बल्कि हिंगलू से होता है और इस मंदिर को लेकर यह भी कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है.

उज्जैन

महाकाल वन में बाल हनुमान का अति प्राचीन मंदिर है. यहा हनुमान जी महाराज का रोजाना अलग-अलग रूप मे विशेष श्रृंगार किया जाता है. बाल हनुमान मंदिर पर बाबा को संध्या आरती के समय दूध व बेसन के लड्डू का भोग लगाने की मान्यता है. बाल स्वरूप में विराजित है इसलिए यह भोग लगाया जाता है. यह मंदिर बेहद चमत्कारी है

उज्जैन

शिप्रा नदी के किनारे बसी उज्जैन नगरी में पीपलीनाका क्षेत्र में गुमानदेव हनुमान जी के मंदिर में सभी आठ चिरंजीवीयो की प्रतिमा स्थित है. यह पहला एक मात्र मंदिर है जिसमे सभी अमर चिरंजीवी के दर्शन होते है. मंगलवार के दिन आरती का विशेष महत्व रहता है.यहा दर्शन करने से भुत-प्रेत का साया पलभर मे भाग जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उज्जैन

उज्जैन के खड़े हनुमान जी का महत्व अद्वितीय है. यह प्रतिमा ब्राह्मण स्वरूप में है, जिसमें हनुमान जी जनेऊ धारण किए हुए हैं, दाढ़ी-मूंछ है और हाथ जोड़े हुए हैं. यह विश्व में अपनी तरह की एकमात्र प्रतिमा मानी जाती है. इसके महत्व के कई कारण हैं. बच्चों को बुरी नज़र से बचाने के लिए यहा तावीज बांधा जाता है. इसके लिए रोजाना सैकड़ो लोग पहुंचते है.

उज्जैन

यह मंदिर उज्जैन की बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा के पास है. हनुमान मंदिर का इन दिनों यह मंदिर काफ़ी चर्चा मे बना हुआ है. यहां आने वाले समय में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो पूरे मध्य प्रदेश में शायद ही कहीं देखने को मिलेगा. मंदिर के निर्माण कार्य की लागत भी करोड़ों में है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

उज्जैन के 5 चमत्कारी हनुमान मंदिर, दर्शन मात्र से संकट हो जाते है दूर



Source link