खरगोन के दामखेड़ा मंदिर में मनाई नाग दीपावली: 10 हजार भक्त पहुंचे, छप्पन भोग लगाकर की आतिशबाजी – Khargone News

खरगोन के दामखेड़ा मंदिर में मनाई नाग दीपावली:  10 हजार भक्त पहुंचे, छप्पन भोग लगाकर की आतिशबाजी – Khargone News


खरगोन में मंगलवार रात पंचमी के अवसर पर नाग दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शहर के श्री दामखेड़ा नाग मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। देर रात तक करीब 10 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

.

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर नाग देवता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए और महाआरती में भी शामिल होकर पर्व का आनंद लिया।

श्री दामखेड़ा नाग मंदिर समिति के अध्यक्ष नवनीत लाल भंडारी ने बताया कि इस विशेष पर्व पर नाग देवता का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद छप्पन भोग लगाकर महाआरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर में करीब आधा घंटे तक रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने उत्सव के माहौल को और भव्य और मनोरम बना दिया।

देखिए तस्वीरें…



Source link