धार मेडिकल कॉलेज परियोजना ग्रीन बेल्ट विवाद में फंसी: कांग्रेस का आरोप- भूमि आवंटन में गंभीर लापरवाही, योजना चुनावी वादा बनकर अटकी – Dhar News

धार मेडिकल कॉलेज परियोजना ग्रीन बेल्ट विवाद में फंसी:  कांग्रेस का आरोप- भूमि आवंटन में गंभीर लापरवाही, योजना चुनावी वादा बनकर अटकी – Dhar News



धार मेडिकल कॉलेज परियोजना गंभीर विवादों में घिर गई है। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि यह परियोजना प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हुई है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने धार में मेडिकल कॉलेज खोलने

.

ठाकुर ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 268 करोड़ रुपए की परियोजना तय की गई थी। जल्दबाजी में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल भी बना दी गई। हालांकि, बाद में यह सामने आया कि यह पूरी जमीन मास्टर प्लान के ग्रीन बेल्ट यानी संरक्षित क्षेत्र में आती है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति के बिना यहां कोई निर्माण नहीं किया जा सकता, और विभाग से अनुमति भी नहीं मिली है। यह स्थिति भूमि आवंटन और निर्माण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि संबंधित अधिकारियों ने भूमि आवंटन के समय यह जांच क्यों नहीं की कि जमीन संरक्षित क्षेत्र में है या नहीं। पार्टी ने पूछा कि क्या सरकार के पास अपनी भूमि का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं रहता। सत्ताधारी विधायक नीना वर्मा को इस जमीन को ग्रीन बेल्ट से बाहर कराने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाना पड़ रहा है, जो अधिकारियों की चूक को साबित करता है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले जनता को मेडिकल कॉलेज का सपना दिखाया था, लेकिन यह सिर्फ एक खोखला वादा साबित हुआ है। पहले भूमिपूजन, फिर पीपीपी मॉडल पर स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के साथ एग्रीमेंट करने के बाद अब यह परियोजना अटक गई है।



Source link